शराबी पति करता था मारपीट तो ससुराल से भागी महिला, बेंगलुरु में एक लड़की से ही कर बैठी प्यार, फिर दोनों ने...

आज हम एक आपको एक ऐसे चौकानें वाले मांमले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल एक युवती के साथ उसका पति शराब पीकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। प्रताड़ना सहन न कर पाने पर राजस्थान की गृहिणी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद वह बेंगलुरु चली गई। वहां अपने से कम उम्र की युवती के साथ रहने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच समलैंगिक संबंध विकसित हो गए। कुछ दिन पहले दोनों साथ में विवाहिता के पिता के घर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मैनपुरा गांव में लौट आई। गांव के कई लोग दोनों युवतियों के समलैंगिक संबंध को स्वीकार नहीं कर सके। विवाहिता के परिजनों ने भी विरोध किया। गृहिणी के ससुराल वालों को उसके लौटने और नए संबंध की जानकारी मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए। घटना से गांव में काफी सनसनी फैल गई है।
ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के नए रिश्ते पर कड़ी आपत्ति जताई। परिजनों और दोनों युवतियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। उदयपुरबाटी थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो युवती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों बालिग हैं। उन्होंने स्वेच्छा से यह रिश्ता बनाया है। मैनपुरा गांव की रहने वाली युवती ने यह भी आरोप लगाया कि गांव आने के बाद उसे अपने परिवार से लगातार धमकियां मिल रही हैं। विवाहिता ने पुलिस को शिकायत की कि प्रताड़ना के चलते उसने अपने पति को छोड़ दिया है और उसका अपने ससुराल या माता-पिता के पास लौटने का कोई इरादा नहीं है। उसने कहा कि दोनों परिवार उसे धमका रहे हैं। पांचवीं तक पढ़ी विवाहिता का एक बेटा भी है।
लड़की के लापता होने के बाद विवाहिता के घर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसे वापस लेने के बाद वह गांव लौट आई। लड़की ने कहा कि वह अपनी पिछली जिंदगी को पीछे छोड़ चुकी है और बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से जीना चाहती है। पुलिस ने बताया कि कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। क्योंकि दोनों बालिग हैं।