यूट्यूबर ने पहले ले लिया भिखारी का भेस, फिर 8 घंटे में ही कमा लिए इतने हजार, जानकर उड़ जाएंगे होश

GG

एक यूट्यूबर ने हरिद्वार में कांवड़ मेले में भिखारी बनकर भक्तों से पैसे मांगने का एक्सपेरिमेंट किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है और वायरल हो गया है। यूट्यूबर का नाम पुरुषोत्तम वशिष्ठ है।

वशिष्ठ ने अपना पूरा हुलिया बदल लिया, फटे कपड़े पहने, अपना चेहरा थोड़ा गंदा किआ  और भीख मांगने के लिए एक छोटा कटोरा ले रखा था।

वीडियो में दिख रहे लोगों ने पहले कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह सिर्फ़ 1000 या 2000 रुपये ही कमा पाएगा, लेकिन कमाई उनकी उम्मीद से कहीं ज़्यादा थी।

यह एक्सपेरिमेंट शुरू में आसान नहीं था क्योंकि उसे शुरुआती घंटों में सिर्फ़ 130 रुपये ही मिले, और कुछ भक्तों ने यह कहकर कुछ भी देने से मना कर दिया कि “नहीं है बोला ना”। लेकिन हर कोई ऐसा नहीं था, कुछ लोग इतने दयालु थे कि उन्होंने वशिष्ठ को कुछ पैसे दे दिए।


वशिष्ठ ने अपने गले में एक QR कोड भी पहना हुआ था क्योंकि आजकल लोग हर जगह कैश नहीं रखते और ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करते हैं। चार घंटे में कमाई करीब 800 रुपये हुई और 8 घंटे के एक्सपेरिमेंट के आखिर में उसने करीब 4000 रुपये जमा कर लिए।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “एक यूट्यूबर, पुरुषोत्तम वशिष्ठ, हरिद्वार के कांवड़ मेले 2026 में 8 घंटे के लिए भिखारी बन गया। उसने भिखारी जैसे कपड़े पहने, गले में UPI QR कोड लटकाया और भक्तों से पैसे मांगता रहा। कुछ लोगों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया। वहीं कई लोगों ने उसके साथ अच्छा बर्ताव किया। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि उसने सिर्फ 8 घंटे में ₹4,000 जमा कर लिए। यानी ₹500/घंटा। अगर कोई इसे 12-13 घंटे तक करता है, तो यह ₹8,000-₹10,000/दिन तक पहुंच सकता है। यह पोटेंशियली ₹2.4-₹3 लाख/महीना है।”

From Around the web