दिवाली की सफाई के लिए महिला ने पार की सारी हदें, खिड़की के बाहर छोटी सी जगह पर खड़ी होकर... वीडियो देख कांप उठेंगे आप

dd

 PC: TV9 HINDI

दिवाली का त्योहार से कई दिनों पहले लोग जोरों शोरों से घर की सफाइयां शुरू कर देते हैं और इस दौरान घर का हर एक कोना साफ़ किया जाता है। घर की सफाई को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। लेकिन कभी-कभी सफाई का यही जुनून लोगों पर इतना हावी हो जाता है कि वे अपनी सुरक्षा तक भूल जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख कर आपके होश उड़ जाएंगे। 

दरअसल एक महिला दिवाली की तैयारी के लिए घर की सफाई करती नजर आ रही हैं। शुरुआत में तो सब कुछ सामान्य लगता है। वह घर के अंदर की साफ सफाई और झाड़ू पोंछा कर रही है लेकिन वीडियो में आगे जो होता है, उसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं.

घर को चमकाने के लिए उठाया ऐसा कदम 

घर के भीतर की सफाई पूरी करने के बाद महिला धीरे-धीरे खिड़की से होते हुए बालकनी की ओर जाती है। इसके बाद वह बालकनी के उस किनारे पर जाकर खड़ी हो जाती है, जहाँ से एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान उसने सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया है—न तो कोई सेफ्टी बेल्ट बांधी है और न ही किसी सहारे का उपयोग किया है। इसके बावजूद, वह बिना किसी डर के निश्चिंत होकर सफाई करती दिखाई देती है।


वीडियो में महिला को खिड़की के बाहरी हिस्से पर खड़े होकर झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है। उसे किसी बात का कोई डर नहीं है ऐसा लग रहा है जैसे उनके लिए उस वक्त सबसे जरूरी काम घर के हर कोने को चमकाना है। 

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 
 
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने तो इस पूरे मामले को दिवाली और लक्ष्मी माता से जोड़ते हुए कहा कि लक्ष्मी माता को खुश करने के चक्कर में ऐसा न हो कि यमराज ही घर पहुंच जाएं.

From Around the web