बादशाह जब सो जाता तो हरम की औरतों के साथ होता था घिनौना सलूक, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

PC: inkhabar
मुगलों की शान और शौकत के कई किस्से आपने पढ़े होंगे। लेकिन, मुगलों के कई ऐसे राज भी हैं जो बाहर आते हैं तो हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है। इनमे से एक है मुगल हरम। मुगल हरम में कई औरतें होती थी जिन्हे बादशाहअपनी अय्याशी के लिए रखते थे। हरम की औरतों का इस्तेमाल बादशाह अपने मनोरंजन और शारीरिक सुख पाने के लिए करते थे। लेकिन, मुगल हरम की कहानी सिर्फ यहीं नहीं खत्म होती है, बल्कि यहां से शुरू होती है.
बादशाह संग हमबिस्तर होने वाली औरत के साथ क्या होता था?
कई इतिहासकारों के अनुसार बादशाह जंग से लौटने और अपनी थकान मिटाने के लिए हरम में जाते थे और अय्याशी करते थे उनकी खिदमत में सैंकड़ों औरतें मौजूद रहती थी। औरतें कभी बादशाह का अलग-अलग तरह से मनोरंजन करतीं, तो कभी उन्हें शारीरिक सुख देने के लिए तैयार रहती थीं। बादशाह जिस औरत पर फिदा हो जाता था उसे सोने के गहनों और जेवरों से लाद देता था।
साजिश का शिकार बन जाती थी बादशाह की पसंदीदा औरत!
बादशाह की पसंदीदा महिला बनने पर हरम में इस महिला की पूछ बढ़ जाती थी। लेकिन, कई बार बादशाह की बेगमें और दूसरी औरतें जलन के कारण उन्हें मरवा देती थीं। इतिहासकारों के अनुसार बादशाहों की बेगमें नहीं चाहती थी कि किसी रखैल या दूसरी औरत का बच्चा उनके बच्चों की संपत्ति में बंटवारा करवाए या सत्ता पर अपना हक जमाए।
