Vladimir Putin: कही भी जाएं पुतिन, अपना मल मूत्र भी साथ में वापस ले जाते हैं रूस, कारण कर देगा हैरान

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में मुलाकात हुई है। हालांकि इस मुलाकात के नतीजे कुछ नहीं रहे। लेकिन एक जो बड़ी बात सामने आई हैं वो बड़ी हैरान कर देने वाली है। जी हां पुतिन की सिक्योरिटी में बॉडीगार्ड्स के साथ कई सूटकेस थे, लेकिन यह सामान्य सूटकेस नहीं थे सभी बुलेटप्रूफ थे, इनमें से एक सूटकेस का नाम पू सूटकेस बताया जा रहा है, जिसमें पुतिन का मल और यूरिन कलेक्ट किया जाएगा और साथ में मॉस्को ले जाया जाएगा।
पहली बार कब चल था पता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फ्रांसीसी मैग्जीन पेरिस मैच के मुकाबिक, इस बात की जानकारी पहली बार 2017 में सामने आई थी, जब पुतिन राजकीय दौरे पर फ्रांस गए थे। 2019 में सऊदी अरब दौरे पर भी ऐसी चर्चा सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही यह तरीका अपनाते आ रहे हैं। इसके पीछे का क्या कारण वो भी ये बताया जाता हैं कि पुतिन के स्वास्थ्य और उनकी संभावित बीमारियों के बारे में उनके प्रतिद्वंद्वियों को पता नहीं चले।
ये रही हैं चर्चा
खबरों की माने तो पुतिन अपने स्वास्थ्य को लेकर बीते कई साल से चर्चा में रहे है। ऐसा माना जाता है कि पुतिन नहीं चाहते कि उनकी फिजिकल कंडीशन के बारे में दुनिया को पता चले। उनके मल सैंपल की जांच से यह जानकारी सामने आ सकती है की कौनसी बीमारी है। इसलिए उनके बॉडीगार्ड पोर्टेबल टॉयलेट साथ लेकर चलते हैं। बता दें कि पुतिन के कैंसर और डिमेंशिया से पीड़ित होने की अफवाह भी फैली थी।
pc- reuters.com