Viral Video: आर्केस्ट्रा वाली लड़की के साथ जबरदस्ती ऐसी हरकते करने लगा शख्स, अश्लीलता देख लोगों का फूटा गुस्सा

यूपी और बिहार में कई मौकों और जश्न के दौरान ऑर्केस्ट्रा को बुलाया जाता है। इस दौरान लड़कियों के द्वारा डांस किया जाता है। लेकिन कभी-कभी डांस करती लड़कियों के साथ बदतमीजी करते लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हे देख लोगों का गुस्सा फुट पड़ता है। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। यहां पर डांसर के साथ जबरदस्ती करते एक दरिंदे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ऑर्केस्ट्रा वाली लड़की के साथ हुई शर्मनाक हरकत
वीडियो को अनुज यादव नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘दोस्तों इस वीडियो को इतना शेयर करो कि इसकी बीवी तक पहुँच जाए…..लड़की की मजबूरी समझ आती है इसकी क्या हो सकती है, मुझे तो लगता है कि ये भी वो।’
देखें वीडियो
दोस्तों इस वीडियो को इतना शेयर करो कि इसकी बीवी तक पहुँच जाए.....
— 𝐀𝐧𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯 (@Anju_yaduvansi) September 18, 2026
लड़की की मजबूरी समझ आती है इसकी क्या हो सकती है, मुझे तो लगता है कि ये भी वो........ pic.twitter.com/JhkCu4tRUB
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक आदमी डांस करती लड़की को जबरदस्ती नीचे गिरा देता है। वह जबरदस्ती उसे यहाँ वहां छूता है और लड़की बेबस नजर आती है। इतना ही नहीं वह उसे जबरदस्ती किस भी करने लगता है। इससे भी हैरानी की बात ये है कि, डांसर लड़की को कोई नहीं बचाता है। वो खुद ही अपनी इज्जत बचाती हुई दिख रही है।
Viral Video देख भड़के यूजर्स
डांसर लड़की के साथ अश्लील हरकत करते आदमी का वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 18 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 81000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘इसको यहां से बाहर क्यों नहीं निकला ऐसे इंसान को तो तुरंत बाहर निकलना चाहिए। ‘दूसरा लिखता है, ‘इंडियन एपस्टीन फाइल्स का टीजर आ गया है’।
