Viral Video: छोटे बच्चे के बाल नोचे और मार मार के कर दिया महिला ने ऐसा हाल, हरकत देख आ जाएगा गुस्सा

A

सोशल मीडिया पर आए दिन कई घटनाओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं, इनमे से कई वीडियोज को देखकर अफसोस के साथ गुस्सा आता  है। एक ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आया है। यहां पर एक एक महिला के द्वारा दिन दहाड़े बेरहमी से मासूम बच्चे को पीटा जा रहा है। इस दौरान वो चीख और चिल्ला रहा है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटती दिखी महिला 
बागपत से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे ‘नरेंद्र प्रताप’ नाम के एक्स (X) हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक महिला या लड़की बेरहमी से छोटे बच्चे के बाल खींच-खींचकर पीटती नजर आ रही है, जबकि वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहकर उसे रोकने की कोशिश तक नहीं कर रहे हैं। वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘यूपी के बागपत में दीदी ने पता नहीं क्यों इसे पीट डाला।’


देखें वीडियो

वो सिर्फ बच्चे को पीटने दे रहे हैं। मासूम दर्द से चिल्ला रहा है। लड़की क्यों बच्चे को पीट रही है। इसका कोई भी कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन उसकी हरकत काफी सोच में डालने वाली है। यही कारण है कि, यूजर्स  इसे देखकर गुस्सा हो गए हैं।
 

From Around the web