Viral Video: ‘फालतू ड्रामा.. बकवास नहीं’.. ‘ ट्रेन की चादरें चुराते रंगे हाथों पकड़ी गई महिला, गलती मानने की बजाय देने लगी ऐसे तर्क

d

अक्सर कई यात्री ट्रेन के सामान को अपने घर का माल समझते हैं और बैग में भरकर रफूचक्कर हो जाते हैं। लेकिन समस्या तब खड़ी होती है जब सामान को चुराने वाले लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया जाए। सोशल मीडिया पर एक महिला का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो ट्रेन की चादर को चुराकर ले जा रही है और इस समय उसका पति भी उसके साथ था। चेकिंग में  उसके बैग से रेलवे की चादर मिली। लेकिन हैरानी की बात ये है कि पकड़े जाने के बाद भी उसने अपनी गलती नहीं मानी बल्कि वह अकड़ दिखाने लगी। माफ़ी मांगने के बजाय वह अजीब तर्क देने लगी। 

रेलवे चादर चुराते हुए पकड़ी गई महिला 
 वायरल वीडियो को एक्स पर DINESH K SEN नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। उसने कैप्शन में वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- ‘यही है रेलवे के चादर चोर पकड़े जाने पर अजीब सफाई..टिकट ली है तो यह भी हमारा! भाई इस महिला के तर्क सुनकर आप माथा पकड़ लेंगे।’ महिला से जब चादर चोरी किए जाने के बारे में पूछा गया तो उसने गुस्से में कहा कि, ‘बकवास मत करिए. वीडियो बनानी है तो बना लीजिए।”


महिला ने कहा- ‘टीसी ने हमसे ज्यादा पैसे लिए हैं।’ इस दौरान चेकिंग कर रहे लोग लगातार महिला से इस चादर और सामान के बारे में पूछ रहे हैं।  

Viral Video देख यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन 

ये वीडियो कब और कहां का है,  इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 17 सितबंर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 46000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।   एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है, ‘इंसान गलती करता है बताइए छोटी चीजों के लिए अपनी नियत खराब कर लेता है यह कितना ही बेहद गिल्टी भरा पल होगा और ऊपर से इस प्रकार के आरोप लगाना सही नहीं है।’ वहीं, काफी लोग महिला के रिएक्शन से हैरान हैं।
 

From Around the web