Viral Video: इस शख्स के पास है गजब का टैलेंट, लोग बोले- भिखारियों को दे सकता है ट्रेनिंग

s

फिल्मों में एक्टर्स जबरदस्त एक्टिंग करते हैं लेकिनअसल जिंदगी में भी बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो ऐसी एक्टिंग करते हैं जिन्हे देख कर हम सच मानने लगते हैं।  ऐसे ही शख्स का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जो इतना मजेदार है कि देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए. दरअसल, इस वीडियो में शख्स रेलवे स्टेशन पर लूला-लंगड़ा बनकर चलने की एक्टिंग करता नजर आता है लेकिन आप को उसे देख कर ऐसा नहीं लगेगा कि वह एक्टिंग कर रहा है। 


वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक शख्स अजीब तरह से चल रहा है और उसके हाथ पैर भी मुड़े हुए है। उसका हाथ और मुंह भी टेढ़ा है।  सचमुच में वो विकलांग है, लेकिन जैसे ही वो एकदम सीधा खड़ा हो जाता है और चलने लगता है,तो सारा भ्रम पलभर में टूट जाता है. वो लूला-लंगड़ा बनकर चलने की एक्टिंग कर रहा था। इसके बाद उसने एक और तरीके से चलकर लोगों को दिखाया है और सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया. असल जिंदगी में ऐसी मजेदार एक्टिंग बहुत कम ही देखने को मिलती है। 

‘भिखारी का ट्रेनिंग दिया जाता है’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर @Aadil_one51 अकाउंट से “भिखारियों को ट्रेनिंग दी जाती है” टाइटल वाला एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के साथ एक मज़ेदार कैप्शन है, जिसमें लिखा है, “‘मतलब वो अलग ही लेवल का बंदा था. हंसी रोक के दिखाओ. नोट: भाई के इंस्टीट्यूट में भिखारी का ट्रेनिंग दिया जाता है।”


26 सेकंड की इस क्लिप को अब तक 84,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, और सैकड़ों यूज़र्स ने इसे लाइक किया है और अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया, “इस आदमी में ज़बरदस्त टैलेंट है,” जबकि दूसरे ने कहा, “इंडिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है।” इसी तरह के मज़ेदार लहजे में, एक व्यक्ति ने लिखा, “पता चला कि वह भिखारियों का मास्टर है,” जबकि दूसरे ने मज़ाक में कहा, “वह शायद भिखारियों को ट्रेनिंग देता है कि किस पोजीशन पर उन्हें ज़्यादा पैसे मिलेंगे।”

From Around the web