Viral Video: चलती ट्रेन में दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था युवक; फिर जो हुआ.., दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए खतरनाक स्टंट करने का ट्रेंड दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसी ही एक खतरनाक कोशिश का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एक युवक का वीडियो है जो चलती ट्रेन से बाहर झुककर रील बनाने की कोशिश में रेलवे ट्रैक के किनारे लगे खंभे से टकरा जाता है। इस हादसे ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर सेफ्टी को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।
कृष्णचंद्र निषाद नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक युवक ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे के पास खड़ा दिख रहा है। उसका दोस्त डिब्बे के अंदर खड़ा होकर अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। रील के लिए अच्छा शॉट लेने के लिए युवक ट्रेन से बाहर झुकता दिख रहा है।
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि वह एक पल के लिए इधर-उधर देखता है कि सामने से कोई दूसरी ट्रेन तो नहीं आ रही है। हालांकि, इस जल्दबाजी में उसका ध्यान रेलवे ट्रैक के किनारे लगे खंभों पर नहीं जाता। कुछ ही सेकंड में वह अपने शरीर को थोड़ा और बाहर झुकाता है और अचानक उसका सिर ट्रैक के किनारे लगे एक खंभे से टकरा जाता है। झटका इतना ज़ोरदार होता है कि वह पल भर में ट्रेन से गिर जाता है।
Another reel, another life put in danger.
— Manas Muduli (@manas_muduli) March 6, 2026
A man leaned out of a moving train while shooting a reel, hit a pole, and fell off.
All for a few seconds of content.
pic.twitter.com/nGQTmuI01F
इस घटना के बाद वीडियो अचानक रुक जाता है, इसलिए यह साफ़ नहीं है कि युवक को क्या हुआ या उसे कितनी चोट लगी है। हालांकि, वीडियो में दिख रहा झटका इतना ज़ोरदार है कि आप सिहर उठेंगे।
सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और कई यूज़र्स ने इस पर चिंता जताई है। कुछ ने युवाओं को खतरनाक स्टंट करने में सावधानी बरतने की सलाह दी है। कई लोगों ने कमेंट किया है, 'सिर्फ़ कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डालना ठीक नहीं है।'
