Viral Video: वृंदावन की गलियों में घूमता हुआ दिखा स्वामी अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, देखते ही लोग खा गए धोखा, छूने लगे पैर

वृंदावन की गलियों में हाल ही में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख आप भी धोखा खा जाएंगे। दरअसल, वहां एक ऐसा शख्स नजर आया जो कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जैसे दिखाई दे रहा था। वह व्यक्ति भगवा कपड़े पहने हुए था और उसकी पूरी वेशभूषा स्वामी अनिरुद्धाचार्य जैसी ही थी। उसकी चाल, चेहरा और हावभाव भी उनसे इतने मिलते जुलते थे कि लोग मान रहे थे कि ये अनिरुद्धाचार्य ही हैं। तो आज की इसी खबर में हम आपको इस वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जब वह शख्स वहां से गुजरा तो वहां मौजूद लोग उसे देखकर रुक गए और हैरानी से उसे देखने लगे। जब कुछ लोगों ने पास जाकर देखा तो उन्हें समझ आया कि ये कोई और है और दिखने में स्वामी अनिरुद्धाचार्य जैसा है। उसका चेहरा, शरीर की बनावट और पहनावा इतने अधिक मेल खाते थे कि किसी को भी भ्रम हो सकता था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कुछ लोगों ने इस वीडियो को मजेदार बताया। एक यूजर ने लिखा, "लगता है गुरुजी का डुप्लीकेट आ गया है।" वहीं एक और व्यक्ति ने सवाल किया, "क्या ये स्वामी जी खुद हैं या उनका हमशक्ल? इतनी समानता हैरान कर देने वाली है।"