Viral Video: रोड क्रॉसिंग के दौरान हुए इन हादसों को देखकर काँप जाएगी रूह, वीडियो हो रहा वायरल

P

हाइवे पर आँख झपकते ही बड़े बड़े एक्सीडेंट हो जाते हैं और यहाँ जरूरत से ज्यादा सावधान रहने की आवयश्कता होती है। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे आप देख सकते हैं कि लोग रोड क्रॉस करने के दौरान लोग हादसे का शिकार हो गये। सड़क में खासकर रोड क्रॉस करते हुए पूरी सतर्कता बरतें, कोई भी लापरवाही जानलेवा या गंभीर चोट का कारण बन सकती है.

क्या दिख रहा है वीडियो में
सोशल मीडिया में एक महिला सड़क पार करने की कोशिश में हैं। महिला उम्रदराज है, धीरे-धीरे आने-जाने वाली गाड़ियों से बचकर वो सड़क क्रॉस करने की कोशिश कर रही है। सड़क पर काफी तेज बाइक और गाड़ियां चल रही है। महिला सावधानी पूर्वक एक लगभग सड़क पार कर जाती है। लेकिन दूसरी तरफ पहुंचने से पहले तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आज जाती है।  


वायरल हो रहा है वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @Deadlykalesh के आईडी से पोस्ट किया गया है। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा है। कई यूजर्स ने रोड सेफ्टी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘अगर आप इस तरह सड़क पार करते हैं तो यह जानलेवा है। आप तब तक प्रतीक्षा करें जब तक कि दोनों साइड क्लियर ना हो जाए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘कोई कहीं से भी रोड क्रॉस लेता है, कोई नियम है ही नहीं’.

From Around the web