Viral Video: बेटी नहीं 5 बच्चों की सास पर आया दामाद का दिल, सरेआम कर दिया मोहब्बत का ऐलान, बोला...

PC: dnpindiahindi
प्यार अंधा होता है , ये बात तो हम सभी अकसर सुनते आते हैं। लेकिन इतना अंधा होता कि, बेटी की खुशियां निगल जाए ये आजकल कुछ ज्यादा बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के ही मैनपुरी से एक और ऐसा ही मामाला सामने आ गया। यहां पर 5 बच्चों की सास पर दामाद का दिल आ गया। वो अपनी सास के लिए उसी की बेटी को तलाक देने को तैयार है। इतना ही नहीं उसके बच्चों भी पालने के लिए तैयार है। सास और दामाद ने कैमरे के सामने आकर अपनी मोहब्बत का एलान किया है।
मैनपुरी : 5 बच्चों की मां को अपने दामाद से प्यार हो गया। दोनों चोरी छुपे मिलते रहते थे, लेकिन अब मामला उजागर हुआ तो बवाल मच गया। दामाद और सास एक साथ रहना चाहते है लेकिन बच्चे इसको खिलाफ है।
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) September 16, 2026
दोनों लोग एक रिश्तेदारी गए थे, जानकरी होने पर महिला के बच्चे ने हंगामा कर दिया। दोनों… pic.twitter.com/cxozvdqKLS
5 बच्चों की सास के प्यार में पड़ा दामाद
ये वायरल वीडियो एक्स पर Ashish Paswan नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है- ‘मैनपुरी : 5 बच्चों की मां को अपने दामाद से प्यार हो गया। दोनों चोरी छुपे मिलते रहते थे, लेकिन अब मामला उजागर हुआ तो बवाल मच गया। दामाद और सास एक साथ रहना चाहते है लेकिन बच्चे इसको खिलाफ है। दोनों लोग एक रिश्तेदारी गए थे, जानकरी होने पर महिला के बच्चे ने हंगामा कर दिया। दोनों लोग पकड़े गए मीडिया पहुंची अब सार्जनिक तौर पर साथ रहने का ऐलान कर रहे है। शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला।’
वीडियो में लड़का कहता है कि वह अपनी सास से बहुत प्यार करता है और अब दोनों साथ रहना चाहते हैं। युवक के ससुर की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। सास और दामाद अब खुलकर अपनी मोहब्बत का एलान कर रहे हैं। युवक को 5 बच्चों की महिला बहुत अच्छी लगती है। वो उसके बच्चों को भी पालने की हामी भर रहा है।
