Viral Video : युवक को थप्पड़ मारना ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, अंजाम देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

DD

पावर के जोश में अकसर लोग अपने होश खो बैठते हैं और ऐसा कदम उठा लेते हैं जो उन्हें नहीं उठाना चाहिए। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी बहस के दौरान अचानक से युवक को थप्पड़ मार देता है।   कुछ लोग इस वीडियो के अंत को अच्छा कह रहे हैं तो कुछ पावर का नशा कह रहे हैं।   

ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक में हुई भयंकर मारपीट
बीच सड़क पर बहस के दौरान युवक को जोरदार थप्पड़ मारते पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। 

देखें वीाडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, पहले तो पुलिसकर्मी और युवक के बीच बहस होती है। इसके बाद लड़का पुलिसवाले के कंधे पर हाथ मारता है। इसके बाद ट्रैफिक सुरक्षाकर्मी जोरदार थपप्ड़ मार देता है। दोनों इसके बाद एक दूसरे से लड़ने लगते हैं। 


यूजर्स की प्रतिक्रियाएं 

एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘आखिर उसने पुलिस वाले के कंधे पर हाथ क्यों रखा? क्या पुलिस अंकल उसके चाचा लगते हैं?’ दूसरा लिखता है, ‘इस लड़के का बेल्ट से ट्रीटमेंट होना चाहिए’। वहीं, काफी लोग इस मारपीट को ही गलत ठहरा रहे हैं।

From Around the web