Viral Video: गरीब बूढ़ी महिला ने खा ली कुत्ते के लिए रखी रोटी तो मिली खौफनाक सजा, इंसानियत शर्मसार

ss

PC: DNP INDIA

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएँ तो कई सामने आती हैं, लेकिन यह मामला अमानवीयता की सारी हदें पार कर देता है। एक लाचार और भूखी वृद्ध महिला ने जब कुत्ते के लिए रखा निवाला खा लिया, तो वहाँ मौजूद व्यक्ति ने उसे ऐसी ख़ौफनाक सज़ा दी जिसे देखकर रूह काँप जाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लाचार महिला की गिड़गिड़ाती सूरत और बेबसी समाज की उस कड़वी सच्चाई को बयां कर रही है, जहाँ एक गरीब की भूख की कीमत उसकी गरिमा से भी सस्ती मान ली जाती है।

भूखी बूढ़ी महिला ने खाई कुत्ते की रोटी तो मिली खौफनाक सजा
बूढ़ी महिला के वायरल वीडियो एक्स पर KUNDAN PATEL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है, ‘कुत्तों के लिए रखी गई रोटियां एक बुजुर्ग महिला ने उठा कर खा ली….और जैसे उसने कोई बड़ा अपराध कर दिया हो ।

देखें वीडियो



भूख से व्याकुल एक लाचार महिला की बस इतनी सी भूल थी कि उसने अपनी तड़प शांत करने के लिए सामने रखी दो रोटियाँ उठा लीं। लेकिन इसके बदले में उसके साथ जो अमानवीय व्यवहार किया गया, वह इंसानियत पर गहरा कलंक है। माना कि रोटियाँ जानवरों के लिए थीं, पर क्या किसी भूखे इंसान की तड़प से बढ़कर कुछ हो सकता है? अगर उससे भूल हुई भी थी, तो उसे समझाया जा सकता था। दो रोटियों के लिए एक बेबस बुजुर्ग को इस कदर प्रताड़ित करना समाज की संवेदनहीनता को दर्शाता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला रहम की भीख माँग रही है, लेकिन वह व्यक्ति अपशब्द बोलते हुए क्रूरता की हदें पार कर रहा है। रोटी तो भूख मिटाती है, पर क्या किसी गरीब की लाचारी का फायदा उठाकर उसकी गरिमा को इस तरह कुचला जाना सही है?

 ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  

इसे एक्स पर  23 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1.99 लाख से ज्यादा व्यूज आ चिके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘इंसान की इज़्ज़त और भूख दोनों रोटी से बड़ी हैं दो रोटियों के लिए किसी मजबूर को नीचा दिखाना इंसानियत का सबसे छोटा चेहरा है।’ 

From Around the web