Viral Video : पड़ोसन बना रही थी रील, तभी अपने कैमरे से रिकॉर्ड करने लगा पड़ौसी, फिर खुद भी हो गया शुरू, देख नहीं रोक पांएगे हंसी

आपने आज तक कई तरह की रील देखी होगी। रील्स बनाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है। लोग अजीबोगरीब जगहों और सिचुएशंस में रील बनाते नजर आते हैं। ऐसी ही एक रील अभी वायरल हो रही है।
ऐसी पड़ोसन हो तो फिर मजे ही मजे
इस वीडियो में दिख रहा है, कि एक लड़की अपने घर की छत पर रील बना रही है। वहीं उसके पड़ोस का एक लड़का छत से लड़की की सारी हरकत को कैमरे में कैद कर लेता है। इसके बाद वह खुद भी डांस करने लगता है। लड़की को इस बात की जानकारी नहीं है। वो अपना वीडियो बनाने में व्यस्त है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पड़ोसन..😂🤣😂🤣😂🤣😜 pic.twitter.com/0AVnx6cNPj
— Dr. Gurmeet Bhatia (@GurmeetBha53034) May 31, 2025
वीडियो देखकर लोगों ने तरह - तरह के कमेंट किए
लड़की के पड़ोस में रहने वाले लड़के ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया । जिससे ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कर सोशल मीडिया यूजर इसप र तरह - तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने दोनों के डांस की तारीफ़ की।