Viral Video: भीषण गर्मी में बंदरों का अनोखा जुगाड़, पानी की टंकी में जंप मार कर ले रहे मजे, वीडियो वायरल

RR

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिलचस्प और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Surendr0032083 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ बंदर  छत पर रखी पानी की टंकी के आसपास इकट्ठा हुए हैं। वे टंकी का इस्तेमाल स्विमिंग पूल की तरह कर रहे हैं। कुछ बंदर टंकी के अंदर घुसकर ठंडे पानी में बैठे हुए हैं । वहीं, एक-दो बंदर टंकी के बाहर बैठे दिखाई देते हैं, जैसे वे पहरेदारी कर रहे हों.


ये वीडियो दिखाता है कि इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए जानवर किस हद तक संघर्ष कर रहे हैं। ये वीडियो ये भी  दिखाता है कि जानवर भी परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना अच्छी तरह जानते हैं। 

इस वायरल वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. लोग इसे देखकर तरह-तरह के मजेदार और सोचने पर मजबूर करने वाले कमेंट कर रहे हैं. 

From Around the web