Viral Video: भारतीय महिला ने मांगी पाकिस्तानी जवान के साथ सेल्फी, फिर जो हुआ देख लोग रह गए हैरान

PC: IN KHABAR
भारत-पाकिस्तान के बीच के रिश्ते किसी से छिपे नहीं है। दोनों देशों के बीच कड़वाहट जग जाहिर है, लेकिन सीमा पर कभी-कभी कुछ ऐसे पल भी सामने आ जाते हैं जो इन सारी कड़वाहट के बीच इंसानियत की अलग तस्वीर दिखाते हैं। हाल ही में अटारी-वाघा बॉर्डर के एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है। दावा किया जा रहा है कि एक भारतीय महिला ने पाकिस्तानी रेंजर्स के जवान के साथ सेल्फी लेने कि इच्छा जताई। इसके बाद जवान ने जो किया वो वायरल हो गया है।
सेल्फी के बाद हुआ कुछ ऐसा
वायरल वीडियो में एक महिला बॉर्डर पर नजर आ रही है जो फोटो क्लिक करवा रही है। महिला के पीछे पाकिस्तानी रेंजर्स के जवान भी नजर आते हैं, जिनसे महिला फोटो के लिए कहती है। वह भारत और पाकिस्तान दोनों जवानों के साथ फोटो लेती है।
I just came across this video on Instagram and thought I should share it with you guys. A Pakistani soldier saluting an Indian soldier at the border. And honestly, after the recent tensions between the two countries, seeing something like this feels different. This is what professionalism looks like. More importantly, this is what being human looks like. I salute both of these soldiers for keeping their humanity alive, even in such difficult circumstances
— Shahzad Khan (@i_shahzadkhan) October 3, 2026
तस्वीर खिंचवाने के बाद जब भारतीय सैन्य अधिकारी पीछे की ओर मुड़ते हैं, तो सामने मौजूद पाकिस्तानी रेंजर्स उन्हें सैल्यूट करता है। ये देख भारतीय अधिकारी ने भी उन्हें सैल्यूट किया।
वर्दी ने नहीं भुलाई मर्यादा
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार तनाव का इतिहास रहा है, जिसके कारण दोनों देशों के सैनिकों का आमना-सामना आमतौर पर बेहद कड़े अनुशासन और औपचारिकता के साथ होता है। ऐसे संवेदनशील माहौल में, वीडियो में दिखाई दे रहा यह संक्षिप्त सैन्य अभिवादन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो के रिकॉर्ड किए जाने की सटीक तारीख और परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
