Viral Video: चालान से बचने के लिए पत्नी को सड़क पर छोड़कर भागा पति! पुलिस को देख बढ़ाई बाइक की स्पीड, वीडियो वायरल

उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस के फाइन (चालान) से बचने के चक्कर में एक बाइक सवार ने अपनी जान के साथ-साथ अपनी पत्नी की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया। पुलिस चेकिंग को देखकर भागने की कोशिश में पति ने अचानक बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे पीछे बैठी उसकी पत्नी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पत्नी के गिरने के बावजूद पति रुका नहीं और मौके से फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग: रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर ट्रैफिक पुलिस बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों और बिना हेलमेट वाले चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आए और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस को देख बढ़ाई स्पीड: चेकिंग कर रही पुलिस टीम से बचने के लिए बाइकर ने अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और अजीब तरीके से बाइक मोड़ने लगा।
सड़क पर गिरी पत्नी: बाइक की अचानक बढ़ी स्पीड और कट मारने की वजह से पीछे बैठी उसकी पत्नी का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर मुंह के बल जा गिरी।
Uttarakhand: Man Flees Traffic Police Challan, Leaves Wife Injured on Road In Rudrapur, Uttarakhand, a motorcyclist allegedly tried to escape a traffic police challan by speeding away during a police check. In the process, https://t.co/CbU1fE9XAP
— Civic Ledger (@CivicLedger731) October 17, 2026
घटना के बाद का दृश्य और पुलिस की कार्रवाई
हादसे के तुरंत बाद महिला का पति गाड़ी रोकने या उसे देखने के बजाय बाइक भगाकर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत दौड़कर महिला के पास पहुंचे और उसे उठाया।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इसके बाद पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर सुरक्षित घर भेज दिया।
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
इस घटना का वीडियो एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर 'CivicLeisure73' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया नेटिज़न्स पति के इस गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाह रवैये पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।
