Viral Video: सपने में पति ने अपनी पत्नी को कर दिया चीट, फिर जो हुआ देख उड़ जाएंगे आपके भी होश

शादीशुदा रिश्ते में चीटिंग आज के समय में बेहद ही आम हो गई है। लेकिन इस बार ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। एक पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथों चीट करते हुए पकड़ लिया लेकिन यह धोखा असल में नहीं बल्कि सपने में हुआ। जी हां, शायद आपको इस सपने में धोखे देने वाली बात का यकीन ना हो लेकिन बेचारे पति की वाट लग गई। वायरल वीडियो में बीवी ने जिस तरह से रिएक्ट किया उस पर लोग मजे लेने में पीछे नहीं हैं।
वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में पति की आवाज आती है जो कहता है कि “यह रो रही है।” जहां पत्नी बिस्तर पर मुंह छुपा कर रोती हुई नजर आती है। पति कहता है, “मेरे सपने में कोई 7वीं क्लास की लड़की आ गई गलती से मैंने इसे अपना सपना बता दिया तब से कह रही तुम ऐसे हो वैसे हो। मतलब सपना मेरे हाथ में था।” फिर पत्नी कहती है “सोच तुम्हारे हाथ में है।” ऐसे में पत्नी आगे वायरल वीडियो में यह कहते हुए नजर आती है कि तुम्हारे हाथ में है तुम्हारा सोच है कि तुम क्या सोचते हो वही तुम्हें सपने आएंगे जो तुम सोचोगे उसी से आधारित सपने आएंगे।
Kalesh over Wife catches husband red-handed for "dream cheating" with a school friend😭 pic.twitter.com/41T7BvCXcj
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 20, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल
एक यूजर ने कहा यह सिर्फ स्क्रिप्ट है तो एक यूजर ने कहा इनसे सिर्फ बिना सिर पैर के क्लेश करवा लो तो एक यूजर ने कहा क्या यह अब डिवोर्स और 1 लाख हर महीने एलिमनी लेगी। एक यूजर ने कहा बेचारा पति पत्नी का मारा तो एक ने लिखा “ड्रीम डिवोर्स होना है।” वीडियो को gharkekalesh नाम के यूजर ने पोस्ट किया है।
