Viral Video: बाल खींचे, जमीन पर पटका, लड़कियों के बीच हुई ऐसी लड़ाई आपने आज तक नहीं देखी होगी; वीडियो वायरल

EE

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। यहां अक्सर कुछ लड़ाइयों के सीन शेयर होते रहते हैं। हाल ही में दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ जिसे देख कर ही आपके होश उड़ जाएंगे। मारपीट ने इतना भयानक रूप ले लिया कि आस-पास के लोग भी यह देखकर हैरान रह गए। कई लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया वहीं कुछ लोग हूटिंग करते भी नजर आ रहे हैं  आइए डिटेल में जानते हैं कि आखिर हुआ क्या था।

यह वीडियो एक कॉलेज का बताया जा रहा है। यहां दो युवतियों के बीच बहस हुई और कुछ ही पलों में बहस लड़ाई में बदल गई। वे कभी एक-दूसरे के बाल पकड़ती दिख रही हैं तो कभी एक-दूसरे को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। लड़ाई इतनी हिंसक हो रही थी कि वहां मौजूद सिक्योरिटी वाले भी बीच-बचाव करने दौड़े। वीडियो में दोनों युवतियां एक-दूसरे को एक जगह से दूसरी जगह धकेलती दिख रही हैं। वहां मौजूद कई लोग लड़ाई को सुलझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन युवतियां किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। लड़ाई की वजह और सही जगह का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, लड़कियों के बीच लड़ाई पर यूज़र्स ने खूब मजे लिए हैं और वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है।


वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक एक्स-अकाउंट से शेयर किया गया है। कई यूज़र्स ने वीडियो पर कमेंट किया है और लड़कियों के बीच लड़ाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसमें एक यूज़र ने कहा, “उनकी लड़ाई देखकर सिक्योरिटी स्टाफ भी डरा हुआ लग रहा है”, दूसरे यूज़र ने लिखा, “सब ठीक है, लेकिन बाल खींचने पर सख्त बैन लगना चाहिए”, एक और यूज़र ने लिखा, “मुझे अपने कॉलेज में ऐसी घटनाएं क्यों नहीं दिखतीं”।

From Around the web