Viral Video: लड़की ने क्लियर किया IBPS एग्जाम, रिजल्ट देख बेटी की सफलता पर खुशी से रोने लगे पापा

बेटी बैंक की नौकरी के एग्जाम में पास हो जाती है। पिता जैसे ही ये खबर सुनते हैं पहले तो वे ख़ुशी से बेहद हँसते हैं। वह अपने इमोशंस को छिपाने की बेहद कोशिश करते हैं लेकिन उसके बाद रोने लगते हैं। अपने पिता की आंखों में आंसू देखकर बेटी भी रो पड़ती है। ऐसी ही एक इमोशनल घटना का वीडियो हाल ही में सामने आया है। वीडियो वायरल हो गया है।
वीडियो में, एक पिता पलंग के ऊपर लेटे हुए दिख रहे हैं। उसकी पत्नी और बेटी उसके बगल में हैं। पिता के हाथ में फोन है। वह स्क्रीन पर कुछ देख रहे हैं। जब बेटी उन्हें अपने पास होने के बारे में बताती है तो वह सिर हिलाते हुए हंसने लगते है। उसकी मुस्कान में अपनी बेटी के लिए गर्व दिखता है। हंसते हुए उनकी आंखों से भी आंसू बहते हैं। उसके बाद, वह रो पड़ते है। अपने पिता को इस तरह रोता हुआ देखकर, उसकी बेटी भी इमोशनल हो जाती है। वह भी रो पड़ती है। अपने पति और बेटी को रोता हुआ देखकर युवती की मां भी रो पड़ी। वह वीडियो पब्लिक हो गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि पूरा परिवार खुशी से रो रहा था क्योंकि लड़की ने बैंक की नौकरी का एग्जाम पास कर लिया था।
वायरल वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट 'ThatGirlAnkita17' ने पोस्ट किया था। वीडियो को पहले ही कई लोग देख चुके हैं। इस पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वीडियो देखने वाले कई नेटिज़न्स ने अच्छे कमेंट्स किए और लड़की को उसकी सफलता पर बधाई दी। वीडियो देखने के बाद एक नेटिज़न्स ने लिखा, "जब मिडिल-क्लास परिवार को सफलता मिलती है तो माता-पिता ऐसे ही रिएक्ट करते हैं।" दूसरे ने लिखा, "पिता की मुस्कान और चुप्पी दिखाती है कि वह कितने खुश हैं। लड़की को इस सफलता पर बधाई।"
