Viral Video: दो चूहों के बीच भयंकर लड़ाई, कुत्ते बने दर्शक, वीडियो हो रहा वायरल
Aug 20, 2025, 11:05 IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है जिसमे दो चूहे आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। वे इस तरह लड़ रहे हैं जैसे उनकी कोई जन्मों की दुश्मनी हो।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दो चूहे आपस में लड़ रहे थे तो कुछ कुत्ते उन्हें पास बैठे बैठे देख रहे थे। सभी कुत्ते जंग पर नजर जमाए दिख रहे हैं। मानों उन लोगों के बीच जीत-हार की बैट लगी हो.
चूहों के बीच लड़ाई वाले वीडियो को लोग जमकर लाइक कर रहे हैं। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो को ashikana_fact ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है.
