Viral Video: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर महिला पुलिसकर्मी को आम महिला ने सड़क पर घेरा; नंबर प्लेट पर लगा था टेप, बिहार पुलिस ने लिया एक्शन

S

बिहार की राजधानी पटना से सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरों का चालान काटने वाली ट्रैफिक पुलिस की एक महिला जवान जब खुद नियमों की धज्जियां उड़ाती पकड़ी गईं, तो एक आम महिला ने उन्हें बीच सड़क पर रोककर जमकर क्लास लगा दी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है?

बीच सड़क तीखी बहस और चालान की मांग:
टेप से छिपाया नंबर: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी (नंबर BR01HD3213) की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर छिपाया गया था और महिला जवान बिना हेलमेट के यात्रा कर रही थीं।

आम नागरिक का सवाल: सड़क पर चल रही एक महिला ने जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी को नियम तोड़ते देखा, तो उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवा ली। चालान काटने का सवाल पूछने पर महिला जवान के पास कोई जवाब नहीं था।

साथी से बहस: इस दौरान महिला जवान के साथ चल रहे व्यक्ति और आम महिला के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, जिसमें महिला लगातार पुलिसकर्मी का चालान काटने की मांग कर रही थी।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल और यूज़र्स का गुस्सा:
सोशल मीडिया पोस्ट: इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर The Nalanda Index नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। कैप्शन में लिखा गया— "दूसरों का चालान काटने वाली पटना ट्रैफिक पुलिस की महिला जवान खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं। पहले खुद नियमों का पालन करें, फिर जनता को पाठ पढ़ाएं।"

जनता का रिएक्शन: वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "यही तो पावर का गलत इस्तेमाल है, ये लोग खुद का चालान कभी नहीं काटेंगे।"

मामले पर बिहार पुलिस का आधिकारिक एक्शन:
मामले की गंभीरता और सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव को देखते हुए बिहार पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया है। पुलिस ने पोस्ट का संज्ञान लेते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस को मामले की तुरंत जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश प्रेषित कर दिए हैं।

From Around the web