Viral Video: 103 साल की उम्र में भी चाय बेच के कर रही गुजर बसर, दे रही लाखों लोगों को प्रेरणा

SS

वडोदरा की 103 साल की काशिबा नाम की महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सड़क किनारे एक छोटी सी चाय की दुकान पर काम करने वाली इस दादी का पक्का इरादा देखकर कई लोग इस पर चर्चा करने लगे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने हज़ारों लोगों का ध्यान खींचा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साक्षी सिंह नाम की लड़की ने शेयर किया है। वीडियो में काशिबा का परिचय देते हुए वह कहती हैं, 'उम्र उनकी झुकी हुई कमर में उन्हें कमज़ोर नहीं बनाती, बल्कि एक सदी का हौसला छिपा है।'

सोशल मीडिया पर काशिबा का वीडियो वायरल
वीडियो में काशिबा खुद चाय बनाती और अपने रोज़ाना के कामों में बिज़ी दिख रही हैं। इस उम्र में भी उनका अपने पैरों पर खड़ा होना और काम करना कई लोगों को प्रेरित करने वाला है। वीडियो में आगे कहा गया है, 'जहां इस उम्र में लोग सहारे की तलाश करते हैं, वे खुद ही अपना सहारा हैं। उनके कांपते हाथ थक जाते हैं, लेकिन वे कभी रुकते नहीं हैं।'

काशिबा का स्टॉल वडोदरा में MS यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स फैकल्टी के पास है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि जहां दुनिया आराम के पीछे भाग रही है, वहीं वह हमें सच्ची ताकत की याद दिलाती हैं। 103 साल की उम्र में भी उन्होंने काम करने और आगे बढ़ने का रास्ता चुना है।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन
इस वीडियो पर दर्शकों ने अलग-अलग कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम उन्हें कई सालों से देख रहे हैं। उनकी चाय और मेथी गोटा आज भी हमारे पसंदीदा हैं।' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'उन्हें देखकर मुझे अपनी दादी की याद आती है।'

From Around the web