Viral Video: 'जमीन में बोया अंडा, एक साल बाद उस पर उग गई मुर्गियां!, शख्स की अनोखी खेती के वीडियो को आप भी देखें

इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कंटेंट बनाकर शेयर करते हैं। कंटेंट में जितने ज्यादा व्यूज होते है उतना ही ज्यादा पैसा मिलता है। ऐसे में लोग ऐसा कंटेंट बनाते हैं जिसे ज्यादा से ज्यादा देखा जाए। इसलिए लोग मजेदार वीडियो बनाते हैं जिनका वास्तविकता से लेना देना नहीं होता लेकिन ये इतने मनोरंजक होते हैं कि लोग इन्हें बार-बार देखा जाता हैं।
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स मुर्गी की खेती करता नजर आ रहा है। अब आप सोचेंगे कि ऐसा कैसे सम्भव है? शख्स ने लोगों को हंसाने के लिए वीडियो बनाया। आप भी देखिए, मुर्गी के पौधे की खेती कैसे की गई?
जमीन में बोया अंडा
शख्स ने सबसे पहले जमीन में एक अंडा बोया। फिर उसके बाद इसे किसी बीज की तरह मिट्टी से ढक दिया और दो हफ्ते तक रोजाना पानी दिया। इसके बाद उस जगह से एक पंजा निकलता नजर आया। शख्स ने एक साल तक लगातार उसे पानी दिया। इसके बाद जो पौधा उगा, उसमें कई मुर्गियां बैठी नजर आईं। इस वीडियो की क्रिएटिविटी देखने के बाद लोग हंसने लगे।
इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं और लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा कि इसे नेक्स्ट लेवल फार्मिंग कहते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये मुर्गियां पौधे से निकली हैं, यानी ये शाकाहारी हैं।
ये न्यूज़ केवल फन वीडियो पर आधारित है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।