Viral Video: कमर में हाथ डाले, शीशे के सामने गले मिलते, बंद कमरे में बड़े नेता का वीडियो मचा रहा बड़ा हड़कंप

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू प्रसाद यादव के परिवार में बड़ी दरार सामने आई है। उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने सार्वजनिक रूप से विवाहेतर संबंध की बात कबूल की है। इसके बाद लालू ने तेज प्रताप को पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने अपने बड़े बेटे को भी परिवार से निकाल दिया है।
इस बीच तेज प्रताप यादव और उनकी कथित गर्लफ्रेंड का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किसी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शीशे के सामने खड़े हैं।
अनुष्का के हाथ में मोबाइल है, वह शीशे से दोनों की तस्वीरें रिकॉर्ड कर रही हैं। वीडियो में तेज प्रताप अनुष्का को पीछे से गले लगाते नजर आ रहे हैं। वह अनुष्का की कमर में हाथ डालकर उनके गाल पर किस करते भी नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो की वजह से तेज प्रताप यादव चर्चा में हैं।
Teju bhaiya toh chhupa rustam nikle ekdum. pic.twitter.com/FfrjPcnrDo
— BALA (@erbmjha) May 24, 2025
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सार्वजनिक रूप से विवाहेतर संबंध की बात कबूल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस रिश्ते का खुलासा भी किया। लेकिन कुछ ही देर में पोस्ट डिलीट कर दिया गया। लेकिन इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
इस बात की जानकारी मिलते ही लालू प्रसाद ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से निकाल दिया है। तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या ने उनके विवाहेतर संबंधों पर सनसनीखेज प्रतिक्रिया दी है।
तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकालना एक ड्रामा है। इस ड्रामा में पूरा परिवार साथ है। तेज प्रताप के खिलाफ की गई कार्रवाई इसी ड्रामा का हिस्सा है। ऐश्वर्या ने कहा है कि जब मुझे पीटा गया था, तब लालू का न्याय कहां था।
