Viral Video: दिल्ली के सदर बाजार में महिला के साथ दिन-दहाड़े युवक ने की अश्लील हरकत, देख कर ही खौल उठेगा खून

PC: dnpindiahindi
एक तरफ जहाँ महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर औरतों के साथ छेड़छाड़ के मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं।अब एक ऐसा ही मामला दिल्ली के सदर बाजार से आया है। दिनदहाड़े महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते मनचले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला के साथ दिनदड़ाड़े छेड़छाड़
वायरल वीडियो को एक्स पर Pradeep Chaudhary नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘सदर बाजार में महिलाओं से छेड़छाड़!दिल्ली के सदर बाजार में एक लड़का कुछ महिलाओं को सरेआम टच करता हुआ दिख रहा है, व्यक्ति महिलाओं के पीछे पीछे घूम रहा है।
सदर बाजार में महिलाओं से छेड़छाड़!🤬 दिल्ली के सदर बाजार में एक लड़का कुछ महिलाओं को सरेआम टच करता हुआ दिख रहा है, व्यक्ति महिलाओं के पीछे पीछे घूम रहा है। भीड़ बाली जगहों पर जाते वक्त महिलाओं और लड़कियों को ऐसे ठरकियो से बचकर रहना चाहिए और पकड़े जाने पे अच्छे से सबक सिखाना चाहिए।
— Pradeep Chaudhary (@pradeepgr63) October 4, 2026
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। जब उसे वीडियो बना रहे लडके द्वारा टोकते हुए रोका जाता है तो वहां से भाग जाता है।
लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा, ‘महिलाओं से इस तरह से छेड़छाड़ करना गलत है, जो भी छेड़छाड़ करते हैं उनकी तुरंत शिकायत करना चाहिए कानूनी कार्रवाई होना बहुत जरूरी है’।
