Viral Video: बाइक पर सवार मौत से खेल रहे 6 मासूम, स्कूली बच्चों की हरकत देख उड़ जाएंगे आपके भी होश

pc: dnpindia
मां-बाप अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं ताकि उनका भविष्य सुनहरा हो सके। लेकिन वहां से बाहर निकलकर बच्चे कभी-कभी ऐसी जानलेवा हरकत कर जाते हैं जो उनके साथ साथ आस पास के लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। एक ऐसा ही वीडियो अभी वायरल हो रहा है। जिन्हें देखकर रुह कांप घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की बताई जा रही है। इएक छोटी सी बाइक पर 6 बच्चे सवार होकर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। वो जिस तरह से एक-दूसरे के कंघे पर चढ़े हुए और मस्ती कर रहे हैं। वो उनकी जान तक ले सकती है।
जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल
स्कूली बच्चों के द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर किया जा रहा जानलेवा स्टंट एक्स पर Sudhir Chauhan नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि,’गिन कर बताइए एक बाइक पर कितने लोग सवार है। वीडियो मेरठ की है सोशल मीडिया पर वायरल है। और बाइक पर सवार सभी छात्र है।
गिन कर बताइए एक बाइक पर कितने लोग सवार है
— Sudhir Chauhan (@sudhirstar) September 24, 2026
वीडियो मेरठ की है सोशल मीडिया पर वायरल है। और बाइक पर सवार सभी छात्र है
लेकिन इस लापरवाही का जिम्मेदार जितने ये छात्र है उतने ही जिम्मेदार इनके पैरेंट्स भी है#meerut pic.twitter.com/KGgZxA5t4v
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि 6 स्कूल के स्टूडेंट बेहद ही खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। एक स्कूली लड़का तो कंधे तक पर बैठाया हुआ है। बीच सड़क पर मासूमों के द्वारा किया जा रहा ये कारनामा वहां से गुजरते हर इंसान को चौंका रहा है। वे हंस रहे हैं और उन्हें अपनी जान की कोई परवाह नहीं है।
पुलिस ने लिया एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ पुलिस ने वीडियो के नीचे एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘प्रकरण में संबंधित को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।’ स्कूली बच्चों के द्वारा किए जाने वाले इस तरह के स्टंट किसी भी माता-पिता को डरा सकते हैं।
