Viral Video:75 साल के बूढ़े को ‘डोकरा’ बोलकर 30 साल की लड़की ने छोड़ा, धोखेबाज युवती का कबूलनामा जानकर उड़ जाएंगे होश

D

PC: DNP INDIA

शुरुआत में यह खबर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैली थी कि औरैया की रहने वाली 30 वर्षीय रानी राजपूत (या रीना) को अपनी सहेली राधा के 75 वर्षीय पिता रामसुग्गर से प्यार हो गया है। दोनों के हल्दी, सगाई और शादी की रीलें इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगीं, जिसमें दावा किया गया कि वे शादी करने जा रहे हैं।

मामले में आया बड़ा ट्विस्ट और नया वीडियो
  

युवती रानी ने एक और वीडियो जारी कर साफ किया कि वह अब उस 75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ शादी नहीं कर रही है और उनके बीच 'ब्रेकअप' हो गया है। उसने यह भी बताया कि उसके पति, जो उसे छोड़कर चले गए थे, वापस लौट आए हैं।

 एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सचिन गुप्ता समेत कई यूज़र्स ने इस पूरे ड्रामे के स्क्रिप्टेड होने की पोल खोली। यूज़र्स का कहना था कि रानी के पहले से पति और दो बच्चे हैं, और बिना तलाक के इस तरह की दूसरी शादी का कोई सवाल नहीं बनता। जिस तरह से इस पूरे मामले की रील्स और वीडियो एडिट हो रहे थे, उससे साफ अंदाजा लग रहा था कि यह सब सिर्फ लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया गया एक नाटक था।


बुजुर्ग का खुद सामने आया सच

विवाद बढ़ने के बाद 75 वर्षीय रामसुग्गर ने खुद एक वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की कि उनके और युवती के बीच कोई प्रेम संबंध या शादी जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने स्वीकार किया कि यह सारा ड्रामा केवल सोशल मीडिया पर मशहूर होने और इंटरनेट पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए रचा गया था।

From Around the web