Viral Desi Jugaad: जेब से पैसे गिरने का नहीं रहेगा डर! शख्स ने रबर बैंड की दिखाई ऐसी ट्रिक, देख उड़ जाएंगे होश

D

PC: navarashtra

चलते-फिरते, बाइक चलाते समय या उठते-बैठते कई बार पैंट या जींस की जेब में रखे नोट फिसलकर नीचे गिर जाते हैं। खासकर ATM से नकदी निकालने के बाद पैसों को सुरक्षित रखने की चिंता बनी रहती है। इसी समस्या से जुड़ा एक अनोखा देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सिर्फ एक रबर बैंड की मदद से नोटों की गड्डी को जेब के अंदर सुरक्षित रखने का तरीका दिखाता है।

क्या है वायरल वीडियो में 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @rishibabu700_ हैंडल से साझा किया गया है, जिसमें व्यक्ति ATM से पैसे निकालने के बाद नोटों को संभालकर रखने का तरीका समझाता है: सबसे पहले सभी नोटों को एक साथ व्यवस्थित करके उनकी गड्डी बना लें और उस पर एक रबर बैंड लपेट लें। इसके बाद नोटों की गड्डी को पैंट या जींस की जेब में रखें और जेब के निचले हिस्से के कपड़े को नोटों के साथ पकड़कर रबर बैंड से बांध दें।

इस तरह गड्डी जेब के भीतर अपनी जगह पर टिकी रहती है और सामान्य हलचल या बैठने-उठने के दौरान उसके बाहर फिसलने की संभावना काफी कम हो जाती है।  

सोशल मीडिया यूजर्स ने की जुगाड़ की तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस देसी आइडिया पर मजेदार और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे रोजमर्रा की परेशानी हल करने वाला बेहद उपयोगी उपाय बताया, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे भारतीय जुगाड़ की मिसाल बताते हुए मजेदार टिप्पणियां भी कीं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- '',लगता है भाई साथ लेकर चलता है रबर।'' वहीं अन्य यूजर ने कमेंट किया ''पूरी दुनिया एक तरफ, बिहारी एक तरफ। ''

From Around the web