Video: ट्रेन में कुश्ती कर रही युवतियों में बीच बचाव करने आए लड़के के साथ हो गया खेला, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

D

आपने कहावत तो सुनी होगी कि दो लोगों की लड़ाई में तीसरे को फायदा होता है। लेकिन क्या आपने कभी दो लोगों की लड़ाई में तीसरे को ही लपेटे में आते देखा है? जी हां, अक्सर ऐसा होता है कि दो लोग झगड़ते हैं और कोई तीसरा बीच बचाव करने के लिए आता है तो वो भी पिट जाता है। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो गया है। ट्रेन का सफर आमतौर पर एक शांत और आरामदायक अनुभव माना जाता है। लेकिन अगर आप यह वीडियो देखेंगे, तो आपको एक अलग ही अनुभव होगा। यह सीन किसी फिल्म के सीन से कम नहीं है। दो युवतियों के बीच इतनी तीखी बहस छिड़ जाती है कि पूरा डिब्बा 'तमाशा' देखने लगता है। इसके बाद जो हुआ उसने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया, बल्कि उन्हें अक्षय कुमार की एक हिंदी फिल्म का सीन याद करने पर भी मजबूर कर दिया।

ट्रेन में दो युवतियों के बीच झगड़ा
इस वीडियो में ट्रेन के डिब्बे में बैठी दो युवतियां किसी खास बात पर बहस करती दिख रही हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगती  हैं। बाल खींचने, थप्पड़ मारने और धक्का-मुक्की करने से पूरा माहौल अफरा-तफरी और गरमागरम हो जाता है। इस अचानक और अनचाही लड़ाई से पास बैठे दूसरे पैसेंजर भी पूरी तरह हैरान रह जाते हैं।


बीच-बचाव करने वाले लड़के की भी पिटाई
इस बीच, ऊपर की बर्थ पर सो रहे एक लड़के ने उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि, उसका बीच-बचाव उसी पर भारी पड़ गया। लड़ाई में शामिल लड़कियों में से एक ने उसे ऊपर से पकड़कर नीचे खींच लिया और फिर उसकी भी पिटाई कर दी। यह सीन देखकर आस-पास के पैसेंजर अवाक रह गए, जबकि कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

सोशल मीडिया पर फनी रिएक्शन
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यह पल भर में वायरल हो गया। यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में फनी रिएक्शन की बाढ़ ला दी है। एक यूज़र ने लिखा, “अरे यार, यह किसी ‘लाइव-एक्शन’ मूवी का सीन लग रहा है,” जबकि दूसरे ने जवाब दिया, “जब आप लड़ रहे दो लोगों में सुलह कराने की कोशिश करते हैं तो ठीक ऐसा ही होता है।” कई लोगों ने इसे अब तक का सबसे मज़ेदार वायरल वीडियो कहा, जबकि दूसरों ने बस इतना कहा, “ट्रेन यात्रा अब और भी खतरनाक हो गई है।”

From Around the web