Video: गर्लफ्रेंड को पीछे बिठाकर टेढ़ी मेढ़ी बाइक चला रहा था युवक, फिर जो हुआ, उसने भी नहीं सोचा होगा, वीडियो वायरल

SW

इस समय एक वीडियो बेहद ही वायरल हो रहा है जिसमे बाइक सवार लड़का और लड़की का बेहद ही बुरा एक्सीडेंट हुआ। दरअसल लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक की बैक सीट पर  बिठाकर एक बिज़ी सड़क पर सांप की तरह टेढ़ी-मेढ़ी बाइक चला रहा था। हादसा दो लॉरियों के बीच से गुज़रते समय हुआ। एक युवक का कंट्रोल बिगड़ गया और वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सड़क किनारे बुरी तरह से गिरा। वीडियो से यह भी साफ नहीं है कि घटना कहां और कब हुई।

वायरल वीडियो में, एक युवक बिज़ी सड़क पर टेढ़ी-मेढ़ी बाइक चलाता दिख रहा है। उसकी गर्लफ्रेंड उसके पीछे बैठी है। उसने अपनी लवर को कसकर पकड़ा हुआ है। हालांकि युवक ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन पीछे बैठी लड़की ने को हेलमेट नहीं अहन रखा है। इस बीच, युवक कई कारों को पार करते हुए तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ने लगा। लेकिन अचानक, दो लॉरियों के बीच से गुज़रते समय उसका कंट्रोल बिगड़ गया। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उड़कर सड़क किनारे धूल और रेत में गिर गया। वह रेत में काफी देर घिसटता रहा। वह वीडियो पब्लिक हो गया है। हालांकि उस वीडियो से यह पता नहीं चल पाया है कि एक्सीडेंट के बाद कपल कैसा महसूस कर रहे हैं।


वायरल वीडियो को ‘इंडियन जेम्स’ नाम के एक X अकाउंट ने पोस्ट किया था। वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। नेटिज़न्स ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने गुस्सा भी जताया है। वीडियो देखने के बाद एक नेटिज़न्स ने लिखा, “बस बहुत हुआ। ऐसे लापरवाह लोगों के साथ यही होना चाहिए।” दूसरे ने लिखा, “इन्हें लाइसेंस कौन देता है। ये खुद भी मरेंगे, दूसरों को भी मारेंगे। कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।”

From Around the web