Video: जिस तेल में हम सब्जी बनाते हैं उसी के टैंकर में नहाते नजर आए युवक, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

f

 



इस समय दो युवकों के सरसों के तेल टैंकर में नहाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। युवकों ने टैंक में छलांग लगाई और इसमें नहाते नजर आ रहे हैं। ये वह सरसों का ते है जिसमे हम खाना बनाते हैं।  युवक ने रील बनाने के लिए आम लोगों की जान से खिलवाड़ किया। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, इसने नेटिज़न्स को नाराज़ कर दिया। वीडियो वायरल हो गया। 

वीडियो में एक युवक बिना कपड़ों के सरसों के तेल से भरे टैंकर में कूदता हुआ दिख रहा है। वह तेल जिसका इस्तेमाल हम खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए करते हैं। वीडियो देखकर यह महसूस होना लाज़मी है कि तेल की क्वालिटी के साथ कितना समझौता किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को लग रहा है कि सस्ती और खुली जगहों से तेल खरीदने का ख्याल अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए। वीडियो में युवक सरसों के तेल के टैंकर में घुसता है और एक बार नहीं, बल्कि कई बार गोता लगाता है। गोता लगाने के बाद, वह अपने शरीर से तेल झाड़कर वापस टैंकर में फेंकता हुआ दिख रहा है। इसके बाद युवक फिर से तेल में डुबकी लगाने के लिए तैयार हो गया।

X हैंडल ‘Kundan00Patel’ से यह वीडियो पोस्ट करने के बाद इसे देखकर आलोचनाओं का तूफान आ गया। वीडियो को कई बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद नेटिज़न्स ने अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया। एक नेटिज़न्स ने लिखा, “भाई के घर में पानी नहीं है, इसलिए वह तेल पर काम कर रहा है।” दूसरे ने लिखा, “इस युवक को तुरंत अरेस्ट कर लेना चाहिए।”

From Around the web