Video: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने चुपके से ससुराल में घुसा युवक, कमरे में दोनों कर रहे थे कांड , तभी आ गए... वीडियो वायरल

dd

उत्तर प्रदेश कानपुर देहात में शादीशुदा प्रेमिका से प्रेमी मिलने पंहुचा और फिर वहां उसकी ऐसी धुनाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वारदात कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र की है जहां के खिरवां डेरा गांव में प्रेमिका के ससुराल उससे मिलने प्रेमी पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहाँ एक ओर प्रेमी को पीटा जा रहा है वहीं दूसरी ओर अपने ससुराल वालों को रोकती प्रेमिका को भी प्रताड़नाएं दी जा रही है। 


जानें मामला 

सोशल मीडिया दावों के मुताबिक, युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने ससुराल पहुंचा था, लेकिन आस पड़ोस वालों और ससुराल के कुछ रिश्तेदारों को इस बारे में खबर हो गई। दोनों कमरे के अंदर थे तो  गांव वालों ने चुपके से घर के अंदर धावा बोल दिया और दोनों की पिटाई की। युवती के ससुराल वाले, जो खेतों में काम कर रहे थे, उनको वारदात की खबर पहुंचाई। फिर वहां ससुराल वाले पहुंचे तो उन्होंने भी दोनों पर अपने हाथ साफ़ कर दिए। 

A post shared by VIRAL| CCTV | NEWS (@ghazabgyan)

 प्रेमी को रस्सियों से बांध दिया जाता है जिसके बाद उसके तलबों पर बेरहमी से लाठियां मारी जाती है. इधर दर्द से कराहता प्रेमी चीख-पुकार करता तो दूसरी तरफ प्रेमिका को घसीटते हुए अंदर ले जाते हैं. घर की महिलाएं कहर बरसाते पुरुषों को रोकने की कोशिश भी करती हैं लेकिन अपने आप को इस कहर से बचाते हुए पीछे हट जाती है। 

6 महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अचानक बढ़ीं नजदीकियां
रिपोर्ट के अनुसार, घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंच चुकी है, लेकिन मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी। स्थानीय लोगों का दावा है कि शादीशुदा महिला के पिछले करीब छह महीनों से गांव के एक युवक के साथ संबंध थे। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले महिला की नजदीकियां किसी दूसरे युवक से बढ़ने लगीं। इसी बीच पहले युवक को शक हुआ कि नया प्रेमी महिला से मिलने उसके घर पहुंचा है। इसी संदेह के चलते वह भी महिला के घर पहुंच गया। इसके बाद वहां जो घटनाक्रम हुआ, उसे स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।

From Around the web