Video: विदेशी महिला का दुपट्टा बचाने के लिए रेलवे ट्रैक और ट्रेन के बीच गैप में कूदा युवक! लोगों ने कहा 'गरीबों का शाहरुख़ खान'

DD

PC: anandabazar

हाल ही में एक में विदेशी लड़की का वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। दरअसल ट्रेन के डिब्बे के दरवाज़े पर एक विदेशी लड़की खड़ी थी। उसने चूड़ीदार सूट और दुपट्टा पहना हुआ था।  जब वह वीडियो बनाने के लिए अपना कैमरा निकाल रही थी, तो गलती से उसका दुप्पटा उड़ गया और प्लेटफॉर्म और ट्रेन के पतले हिस्से में गिर गया। ये देखकर, पास से गुज़र रहा एक लड़का रुक नहीं सका। विदेशी लड़की को खुश करने का मौका न चूकते हुए वह उसकी मदद करने के लिए आगे बढ़ा। 

वायरल वीडियो में, लड़की एक रुकी हुई ट्रेन के दरवाज़े के किनारे खड़ी दिख रही है। कैमरा पकड़ने की कोशिश में, गलती से उसका दुपट्टा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में गिर गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, पास से गुज़र रहे एक लड़के ने तुरंत स्थिति समझ ली और उसे इंतज़ार करने का इशारा किया। पहले, उसने अपने हाथ से दुपट्टा उठाने की कोशिश की। जब वह दुप्पटे तक नहीं पहुंच पाया तो उसने खतरे को नज़रअंदाज़ किया और बिना सोचे-समझे खाली जगह में कूदकर उसे निकाल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती इंडोनेशिया की रहने वाली है।

A post shared by Indah A.L ᢉ𐭩 (@indaha.l)

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'Indahad.com' अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, "मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि कोई अजनबी इतनी दूर आएगा और मदद के लिए असल में रेलवे ट्रैक पर कूद जाएगा।" वीडियो के आखिर में, विदेशी महिला युवक को लाइन से हटाने के लिए मदद का हाथ बढ़ाती हुई दिखती है। युवक इतना शालीन है कि वह अनजान युवती का हाथ पकड़े बिना ही ट्रेन की सीढ़ियां चढ़ जाता है। युवक के इस बर्ताव की  तारीफ़ हो रही है। इस वीडियो को  40 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। कई लोगों ने वीडियो पर रिएक्ट किया है। इस पर मज़ेदार कमेंट्स किए गए हैं। एक नेटिजन ने लिखा, "गरीबों का शाहरुख़ खान।" दूसरे नेटिजन ने लिखा, "अहा, बहुत अच्छा बर्ताव, उसने युवती का हाथ   भी नहीं पकड़ा।"

From Around the web