Video: बुजुर्ग से घर वालों ने करवा दी जबरन शादी तो प्रेमी संग फरार हुई महिला, वीडियो में बताए घरवालों के घिनौने कारनामे

PC: In khabar
सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश से जुड़ा एक ऐसा मामला वायरल हो रहा है जिसके बारे में जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। एक महिला की शादी परिवार वालों ने जबरन एक उम्रदराज (बुजुर्ग) शख्स से कर दी थी, लेकिन महिला ने इसके बाद जो किया उसे देख घर वालों के होश उड़ गए। महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने परिवार के खिलाफ सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
जानें पूरा मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के घर वालों ने उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर काफी बड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कर दी थी। महिला इस रिश्ते से बिल्कुल नाखुश थी। शादी के बाद महिला अपने परिवार और उस बुजुर्ग पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला का कहना है कि वह सिर्फ अपने प्रेमी को ही अपना असली पति मानती है और उसी के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है।
वीडियो में खोला घर वालों की जबरदस्ती का राज
घर से भागने के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।वीडियो में महिला ने अपने ही घर वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहती है कि उसके घर वाले जबरन एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ बांधना चाहते थे, जो उसे पसंद नहीं था।
“मैं नाबालिग थी, मेरी शादी बूढ़े आदमी से करा दी!” लड़की ने सुनाई अपनी कहानी फिर बोली— “इसलिए मैं अपने प्रेमी को भगा ले आई!” 😲 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 📍जिला फतेहपुर, यूपी #ViralNews #LoveStory #ViralVideo #UniqueStory https://t.co/4fgHQhc2My
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) November 2, 2026
महिला वीडियो में साफ तौर पर यह कहती हुई नजर आ रही है कि उसने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी का हाथ पकड़ा है और वह किसी भी कीमत पर वापस अपने परिवार के पास नहीं जाना चाहती।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स इस मामले में महिला के फैसले को सही ठहरा रहे हैं, तो वहीं कई लोग जबरन रिश्तों की आड़ में इस तरह के मामलों को समाज के लिए चिंता का विषय बता रहे हैं। यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का हॉट टॉपिक बना हुआ है।
