Video: ‘घूर काहे रही हो मैडम, अमिताभ बच्चन की पत्नी हो इसलिए…’ जर्नलिस्ट ने कर दी जया बच्चन की बेज्जती, वीडियो हो रह जमकर वायरल

अमिताभ बच्चन की पत्नी और सपा सांसद जया बच्चन अक्सर ही विवादों में रहती है। जब भी वे पब्लिकली सामने आती है तो कई बार पैप्स तो कई बार फैंस पर चिल्लाती या गुस्सा करती नजर आती है। लेकिन इस सब के बीच ऑन कैमरा जर्नलिस्ट ने कथित तौर पर उनकी ही फिरकी ले ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कैसे जया बच्चन की गुस्से वाली आंखें पर जर्नलिस्ट ने दिया जवाब
वीडियो में देखा जा सकता है कि चेहरे पर मास्क लगाकर अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ जया बच्चन कहीं जा रही है और इसी दौरान एक जर्नलिस्ट उनकी फोटो लेने की कोशिश करता है। लेकिन जया बच्चन उसे गुस्से में देखती है। फिर जर्नलिस्ट ने जो जवाब दिया वही वायरल हो गया। जर्नलिस्ट ने कहा, “मैडम घूर काहे रही हो आप अमिताभ बच्चन की वाइफ हो इसलिए फोटो लिया यह आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना हमें नहीं।”
This is hilarious..🤣 Jaya Bacchan stared at journalist with anger. But journalist said, "Madam, ghur kaahe rhi ho, aap Amitabh Bachchan ki wife ho isiliye photo liya.. Ye aankhe Amitabh Bachchan ko dikhaana Hume nhi."😆 https://t.co/Qry0cBRCXb
— Sagar STORM🔳 (@AlexAllone1) October 8, 2026
दूसरी तरफ अपनी मां को संभालने के लिए खुद श्वेता बच्चन आगे आती है और उन्हें ले जाने लगती है जिस पर जनरलिस्ट कहता है, “हां ले जाओ मैडम इन्हें।” इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हालांकि यह वीडियो कब का है और इसकी सच्चाई क्या है इस बारे में फिलहाल कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि बीते दिन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच भी जया बच्चन ने जर्नलिस्ट के माइक को झटकते हुए नजर आई थी जिसपर उन्हें ट्रोल होना पड़ा था।
