Video: 'लाश कहाँ छुपाऊं?', गाड़ी में बैठे युवक ने बुजुर्ग महिला से पूछा ऐसा सवाल, उड़ गए उसके होश, वीडियो वायरल

PC: anandabazar
इस समय एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है जो कि एक प्रैंक वीडियो है। युवक एक बूढी महिला से पूछता नजर आ रहा है कि 'लाश कहाँ छुपाऊं?' पहली बार सवाल सुनकर उसे अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। इसलिए उसने दोबारा पूछा 'क्या छुपा दूँ?' ये वीडियो अब वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में, एक युवक ने एक बूढ़ी औरत से बॉडी छिपाने के बारे में पूछकर उसे हैरान कर दिया। इस सवाल से बूढ़ी औरत साफ तौर पर हैरान रह गई। वह युवक के सवाल से कन्फ्यूज हो गई। उसने तुरंत पूछा 'क्या छुपा दू?' इस पर युवक ने कहा- 'लाश', घबरा कर उसने गाड़ी की डिक्की की तरफ देखा और बोली- 'मुझे क्या पता कहाँ छुपाएगा?'
इस पर दूसरी महिला कहती है 'क्या है ? कुत्ता या बिल्ली?' वीडियो असल में एक प्रैंक वीडियो है। यह वीडियो, जो पूरी तरह से मजे के लिए बनाया गया था, सोशल मीडिया पर आते ही नेटिज़न्स से मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं। इसे इंस्टाग्राम पर 'कुणालमासिवलॉग' नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। कुछ लोगों को यह वीडियो एंटरटेनिंग लग रहा है। वहीं, कुछ लोग इस प्रैंक की बुराई कर रहे हैं और इसे इनसेंसिटिव और डरावना बता रहे हैं।
