Video: माँ ने गेम खेलने के लिए मोबाइल देने से किया मना तो बच्चे ने मार मार कर कर दिया बुरा हाल.. वीडियो वायरल

ff

सोशल मीडिया पर लगातार कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। अभी सोशल मीडिया पर एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक 10 साल के लड़के ने अपनी मां पर हाथ उठाया है। लड़के को गुस्सा तब आया जब इस लड़के की मां ने उसका फोन छीन लिया और उसकी मां की पीठ पर जोर से मारना शुरू कर दिया। इस वीडियो ने बच्चों की मेंटल हेल्थ को लेकर पेरेंट्स के बीच चिंता का माहौल बना दिया है।

वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा लड़का अपनी मां को मारते हुए दिख रहा है। वह उनकी पीठ पर मार रहा है। उसने अपनी माँ को नीचे झुकाकर जोर से कई बार मारा। मां के हाथ में करछुल है और वह खुद को छुड़ाकर उसे मारने की कोशिश भी कर रही हैं। लेकिन लड़का बहुत गुस्से में दिख रहा है। वह उनके बाल पकड़कर उन्हें मार रहा है। आखिर में, एक और लड़का वहां आता है और अपनी मां को बचाने की कोशिश करता है।

वायरल वीडियो


नेटिज़न्स के रिएक्शन
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @SonOfBharat_88 आदेश शुक्ला नाम के एक शख्स ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- '' गेम खेलने के लिए मोबाइल ना देने पर 10 साल के बच्चे ने माँ के ऊपर उठाया हाथ''। हालांकि, यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि यह वीडियो कहां का और कब का है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस वीडियो ने एक बार फिर बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम की बात को सामने ला दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेक्नोलॉजी का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल और गेमिंग का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल बच्चों के मेंटल और हेल्थ पर असर डाल रहा है।

From Around the web