Video: "टिकट मांगा तो फाड़ लिए कपड़े... TTE को फंसाने की धमकी!" महिला का वीडियो हुआ वायरल

चलती ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई द्वारा टिकट मांगने पर एक महिला यात्री ने विवाद करते हुए खुद अपने कपड़े फाड़ लिए और टीटीई पर गंभीर आरोप लगाने का नाटक किया। यह घटना दानापुर से सिकंदराबाद जा रही सिकंदराबाद एक्सप्रेस में घटी। इस ट्रेन में एक लड़की बिना टिकट के एसी टू टियर कोच में बीते बुधवार को यात्रा कर रही थी। जब टीटीई ने आकर उस से टिकट माँगा तो उसने हंगामा कर दिया। महिला टीटी को फंसाने के लिए कपड़े फाड़ने लगी, जिससे चल टिकट परीक्षकों में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि एक सह यात्री ने घटना का वीडियो बना लिया और पीडीडीयू जंक्शन पर आपीएफ की मदद से उस से एक हजार रुपए का जुर्माना लेकर उसे छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी 2 टीयर में एक महिला यात्री दानापुर से सवार होकर बेटिकट प्रयागराज जा रही थी।
एक महिला यात्री को TTE ने रोका और उससे टिकट दिखाने को कहा।
— Shivlal Patel 🇮🇳 (@shivlalpatel18) September 19, 2026
उसने टिकट के बजाय नकद पैसे देने की कोशिश की और फिर दावा किया कि उसका भाई भी TTE है।
बहस के दौरान, उसे अपने ही कपड़े फाड़ते हुए और फिर TTE पर उन्हें छूने का आरोप लगाते हुए देखा गया।
TTE पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा था और…
वीडियो में महिला के नाटकीय विरोध को स्पष्ट देखा गया। बाद में वही वीडियो चल टिकट परीक्षकों के लिए राहत का कारण बना, क्योंकि इससे सच्चाई सामने आ गई। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर मामले की सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ की सख्ती के बाद महिला पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिता कुमारी ने बताया कि हंगामा करने वाली महिला से जुर्माना लेकर रिहा कर गंतव्य को रवाना करा दिया गया।
