Video viral: एक्सरसाइज के बाद जिम में युवक हुआ बेहोश, फिर उपर से गिरी लड़की की भारी रैक, वीडियो देख हो जाएंगे आप....

sdfasg

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 11 में स्थित एक जिम में दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। जिम में एक लड़का अचानक बेहोश हो गया और उसने लकड़ी की बनी जिस भारी भरकम रैक का सहारा लिया उसके नीचे ही दब गया।  इस घटना में मुजेसर के 16 साल के अभिमन्यु लांबा ने समझदारी से काम लिया और उस आदमी की जान बचाई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

क्या हुआ था
वीडियो में देखा जा सकता हैं कि जिम में एक्सरसाइज करने के बाद लड़का अचानक बेहोश हो गया और रैक के नीचे फंस गया, जिससे उसकी जान को खतरा पैदा हो गया। पास में ही एक लड़का एक्सरसाइज कर रहा था, जैसे ही उसने देखा की युवक रैक के नीचे फंस गया है. उसने तुरंत कार्रवाई की और रैक को हटाकर लड़के को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। 


बच गई जान
वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने अभिमन्यु लांबा की इस बहादुरी भरी कार्रवाई की हर तरफ से तरीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उसे हीरो बता रहे हैं और उसकी समझदारी और साहस की तारीफ कर रहे हैं।

pc-  x.com

From Around the web