Video Viral : इंस्टामार्ट ने NEET सेंटर के बाहर बांटी फ्री दही और चीनी, लोगों ने बताया- 'स्मार्ट मार्केटिंग'

dd

पेपर लीक के बाद पूरे देश में NEET एग्जाम चर्चा का विषय बन गया था। पेपर लीक से लेकर री-एग्जाम तक एग्जाम सेंटर्स पर काफी अफरा-तफरी मची रही और इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। हाल ही में इंटरनेट पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें इंस्टामार्ट स्टूडेंट्स को फ्री में दही और चीनी बांटता हुआ दिख रहा है। इंस्टामार्ट एक डिलीवरी ऐप है और मुख्य रूप से अपनी क्विक डिलीवरी के लिए जाना जाता है। लोग अब इंस्टामार्ट के इस नए प्रोजेक्ट पर अपनी राय दे रहे हैं और वीडियो इंटरनेट पर काफी शेयर किया जा रहा है। आइए डिटेल में जानते हैं कि इसमें क्या हुआ।

वीडियो में क्या हुआ?

मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो में यह घटना रविवार, 21 जून को NEET री-एग्जाम के दौरान हुई। NEET री-एग्जाम हो रहा था और इंस्टामार्ट ने कुछ अलग करने की कोशिश की। हिंदू कल्चर के अनुसार, कोई भी शुभ काम करते समय या किसी अच्छे काम पर जाते समय घर से दही और चीनी खाकर काम पर जाते हैं। माना जाता है कि इससे काम में सफलता मिलती है। भारत में बहुत से लोग दही और चीनी खाकर अच्छे काम करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंस्टामार्ट ने एक नई पहल शुरू की जिसकी मदद से उन्होंने स्टूडेंट्स को दही और चीनी खिलाई। दिल्ली के कई एग्जाम सेंटर्स के बाहर इंस्टामार्ट की एक नीली गाड़ी देखी गई जिससे स्टूडेंट्स को दही और चीनी फ्री में बांटी जा रही थी। सोशल मीडिया पर इस पहल को देखकर अब कई यूज़र्स कंपनी की पॉलिसी से काफी खुश हैं और लोगों ने इन सीन को तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया है।

यह वीडियो @the_odishaindex नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। कई यूज़र्स ने वीडियो पर कमेंट किया है और मुंबई में इन मोरों के इस दौरे पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसमें एक यूज़र ने कहा, "इंस्टामार्ट की डिलीवरी फास्ट है, लेकिन विशेज भी एक्सप्रेस स्पीड से पहुंचीं", दूसरे यूज़र ने लिखा, "एग्जाम से पहले स्ट्रेस कम करने के लिए यह एक शानदार पहल है" एक और यूज़र ने लिखा, "भले ही मम्मी घर पर नहीं हैं, दही और चीनी का ट्रेडिशन कायम रहा!"।

From Around the web