Video: चलती बाइक पर अश्लीलता की हदें पार करते कपल का वीडियो वायरल, खुले आम एक दूसरे से चिपक कर करते रहे..

s

pc: dnp india

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों को हैरान और शर्मसार कर देते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़ा रात के समय चलती हुई मोटरसाइकिल पर बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक हरकतें करते हुए नजर आ रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में?
 

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार बाइक पर सवार एक कपल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम अश्लीलता की हदें पार कर रहा है। रात के वक्त शूट किए गए इस वीडियो में जब आसपास के लोगों या राहगीरों ने उन्हें टोका, तो वे शर्मिंदा होने के बजाय बेपरवाह होकर हरकतें जारी रखते नजर आए। कपल बहुत ही बेशर्मी से चलती हुई बाइक पर स्टंट करते हुए एक-दूसरे को किस कर रहे और बहुत ही शर्मानक हरकत कर रहे हैं।  


सोशल मीडिया पर हंगामा: इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे 'X' पर 'Ghar Ke Kalesh' हैंडल) पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस तरह की बेशर्मी पर कड़ी नाराजगी जताई।

पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
वीडियो के सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने और तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह घटना किस शहर या इलाके की है, लेकिन पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

कार्रवाई के बाद सामने आए एक अन्य वीडियो में वही कपल पुलिस के शिकंजे में अपनी इस हरकत के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगता और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कहता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद उस जोड़े की सारी हेकड़ी और बेशर्मी गायब नजर आई।

From Around the web