Video: शातिर पति ने चुपचाप किया ऐसा कांड, सातवें आसमन पर पहुंच गया बीवी का गुस्सा, बीच सड़क पर कर दी धुनाई, फिर बच्चे भी…!

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से पारिवारिक कलह का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें घर बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच सड़क पर ही भारी विवाद छिड़ गया। ये हाथापाई केवल पति पत्नी के बीच नहीं हुई बल्कि बच्चों ने भी अपनी माँ का साथ देते हुए पिता को पीटना शुरू कर दिया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का किसी पड़ोसी ने चुपके से वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
बिना बताए बेच दिया घर
दरअसल घर की बिक्री को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था। कहा जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को बिना बताए या बिना सहमति के ही अपना मकान बेच दिया था। जब पत्नी को पता चला तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर था। देखते ही देखते घर के अंदर शुरू हुआ यह झगड़ा सड़क पर आ गया और दोनों एक-दूसरे की धुनाई करने लगे।
#हमीरपुर #उत्तरप्रदेश #पुलिस #घरेलूविवाद
— Sachin Kashyap (@Kashyap_1011) August 9, 2026
मकान बेचने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल pic.twitter.com/JItAJBuVTO
सड़क पर चली लात-घूंसे और बच्चों ने पीटा पिता
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पति और पत्नी बीच सड़क पर एक-दूसरे को पीट रहे हैं। बच्चों ने भी अपने पिता पर हमला बोल दिया और बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी।
पुलिस ने लिया संज्ञान, अब होगी कानूनी कार्रवाई
जब यह शर्मनाक और सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो हमीरपुर पुलिस की नजर इस पर पड़ी। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और . अब वीडियो की सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
