Video: लिफ्ट में फंसी दो बच्चियां, 'निडर लड़की' ने दरवाजे को रोक कर बचाई जान, बहादुरी का वीडियो वायरल

d

हाल ही में एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है जिसमे एक छोटी बच्ची ने हिम्मत दिखाकर सबका दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर एक बहुत ही तारीफ़ के काबिल वीडियो वायरल हो रहा है। एक 8-9 साल की बच्ची ने सावधानी और हिम्मत दिखाकर दो छोटे बच्चों की जान बचाई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर जगह बच्ची की तारीफ़ हो रही है।

आखिर हुआ क्या था?


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो छोटे बच्चे एक बिल्डिंग की लिफ्ट में फंस गए हैं। उसी समय, एक बच्ची भी वहीं खड़ी है। लेकिन अचानक लिफ्ट के सेंसर खराब हो जाते हैं और दरवाज़ा बंद होने लगता है। इससे वहां मौजूद छोटे बच्चे डर के मारे रोने लगते हैं। यह देखकर वहां मौजूद एक बच्ची बिना समय बर्बाद किए लिफ्ट के दरवाज़े के बीच में खड़ी हो जाती है और दरवाज़े को ज़ोर से दबाती है।

वह छोटे बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश करती रहती है। दरवाज़ा बंद होता रहता है लेकिन छोटी बच्ची बिना डरे लिफ्ट के दरवाज़े को पीछे धकेलती रहती है। थोड़ी देर बाद, कुछ औरतें वहां आ जाती हैं। इस बार भी लड़की डोर को पकड़ती है और एक बच्चे को उठाकर बाहर भी निकालती है। दूसरी महिलाऐं उसकी मदद करती हैं। इसके बाद लड़की दूसरे बच्चे को बाहर निकालकर खुद भी बाहर चली जाती है।

वायरल वीडियो


नेटिज़न्स के रिएक्शन

यह सारी रोमांचक घटना लिफ्ट के कैमरे में कैद हो गई है। इस लड़की की हिम्मत की वजह से वह लोगों की रियल-लाइफ हीरो बन गई है। हर जगह उसकी तारीफ हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Ramraajya अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स और व्यूज़ मिल चुके हैं। हर कोई लड़की की तारीफ कर रहा है।

From Around the web