Video: बारिश में भीग रहे थे बाघिन के बच्चे, बिना डरे शख्स ने जो किया देख उड़ जाएंगे होश, वीडियो वायरल

CC

हाल ही में एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है जिसमे एक शख्स बाघिन के सामने उसके बच्चों को उठा कर सुरक्षित जगह रख रहा है क्योकिं बहुत तेज बारिश हो रही है। सीन किसी फ़िल्म जैसा है। तेज़ बारिश हो रही है। आदमी बाघिन के पिंजरे के अंदर एक छोटी सी छड़ी लेकर खड़ा है। बारिश की वजह से पिंजरे में जगह-जगह पानी जमा हो गया है। वह बाघिन के ऊपर झुकता है, जो अपने बच्चों के साथ बेंच के नीचे पनाह लिए हुए है, और बाघिन के एक छोटे बच्चे को उठा लेता है। वह धीरे-धीरे पिंजरे के अंदर बाघिन की गुफा की तरफ़ बढ़ता है। बाघिन ठीक उसके बगल में खड़ी है। कोई दहाड़ नहीं, कोई विरोध नहीं, कोई हमला नहीं! यह डरावना सीन कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर फैल गया है। वीडियो वायरल हो गया है।


यह वायरल वीडियो किसी चिड़ियाघर की घटना लगती है। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि वीडियो कब या किस चिड़ियाघर में कैप्चर किया गया था। वीडियो में पिंजरे के अंदर बारिश का पानी जमा होता दिख रहा है। बाघिन अपने दो बच्चों के साथ जमा हुए पानी में खड़ी है। बच्चे बारिश के पानी में आधे डूबे हुए थे। निडर नौजवान सिर्फ़ एक छड़ी के सहारे बाघ के पिंजरे में घुस गया। उसने बच्चों को पानी से बाहर निकाला और बाघ के घर की तरफ़ ले गया। बाघिन चुपचाप उसके पीछे-पीछे चली गई। नौजवान ने उन्हें एक सुरक्षित पिंजरे में डाल दिया। बच्चों को रखने के बाद बाघिन भी चारदीवारी वाली मांद में घुस गई। उसके बाद नौजवान ने घर का दरवाज़ा खींचकर बाहर से बंद कर दिया। सब कुछ इतना नेचुरल था कि ऐसा लग रहा था जैसे कोई पालतू जानवर घर ला रहा हो।

यह वीडियो X हैंडल के 'नेचर एंड म्यूज़िक' नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लगभग 1 मिलियन बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन नौजवान की हिम्मत की तारीफ़ों से भरा पड़ा है। एक नेटिजन ने लिखा, "जानवरों का भरोसा जीतना आसान नहीं है, भाई!"

From Around the web