Video: इंसानों को मार के खा जाती है ये जनजाति, उन्हें नमक खिला रहा विदेशी इन्फ्लुएंसर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि..

ii

एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो इस समय बेहद वायरल हो रहा है जिसमे वह जंगल में घूमते हुए नरभक्षी जनजाति को नमक परोसा। यह वीडियो वायरल हो गया और इंटरनेट पर तहलका मच गया। वीडियो में देखा गया कि वह एक एक आदिवासी जनजाति से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था जो कि बेहद ही खतरनाक माने जाते हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इसे भयावह बताया। वीडियो में वह पापुआ में घूमते हुए एक नाव में बैठे और एक आदिवासी से बात करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो वायरल हो गया है। 


आयरिश नेट इन्फ्लुएंसर दहा तारा ने पापुआ की यात्रा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। वीडियो में दिख रहा है कि पर्यटकों का एक समूह जंगल में नाव की सैर पर जा रहा है। वहाँ, नदी किनारे जनजातियों का एक समूह उभरता है। इन्हें 'नरभक्षी जनजाति' के नाम से जाना जाता है। जैसे ही नाव नदी के किनारे पहुँचती है, जनजाति के कई सदस्य अपने धनुष-बाण उठाने लगते हैं। गाइड की सलाह मानते हुए, उन्होंने अपनी हथेलियों में थोड़ा नमक लिया और आदिवासी लोगों को दिया। जैसे ही आदिवासी लोगों ने इसका स्वाद चखा, उन्होंने इसे तुरंत अपने मुँह से थूक दिया। यह देखकर दारा ने गाइड से तुरंत वहाँ से हटने को कहा। नाव पर सवार अन्य यात्रियों ने भी उन्हें दूर जाने को कहा। दारा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं झूठ नहीं बोलूँगा, यह वाकई डरावना और खतरनाक अनुभव था।"

वीडियो के ऑनलाइन वायरल होने के बाद, इंटरनेट पर लोगों ने दारा के व्यवहार की आलोचना शुरू कर दी। कई लोगों ने उनसे जनजाति का सम्मान करने का आग्रह किया। एक व्यक्ति ने लिखा, "क्या उनसे बात करने की कोशिश करना गैरकानूनी नहीं है?" जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, "उन्हें अकेला छोड़ दो।"

From Around the web