Video: 'ये तो माइकल जैक्सन का भाई है' गंदे, फटे-पुराने कपड़े पहने भिखारी ने किया ऐसा डांस कि देख कर उड़ गए सबके होश, वीडियो वायरल

gg

एक भिखारी जिसके कपड़े एकदम मैले और धूल मिट्टी वाले थे और जगह जगह से फ़टे थे, उसने सड़क किनारे मॉडर्न स्टाइल में ऐसा डांस किया जिसे देख कर ही आपके होश उड़ जाएंगे।  वीडियो वायरल हो गया है।  वीडियो से यह साफ नहीं है कि यह घटना कहां और कब कैमरे में कैद हुई।

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग भिखारी सड़क के किनारे खड़ा दिख रहा है। उसके कपड़े गंदे हैं। वे जगह-जगह से फटे हुए हैं। उसके बाल और दाढ़ी बिखरे हुए हैं। अचानक, भिखारी सड़क के किनारे खड़ा होकर डांस करने लगता है। वह एकदम शानदार डांस कर रहा है और गाने के मूव्स को एकदम अच्छे से कॉपी कर रहा है। 

वायरल वीडियो को ‘Trendy_Duniya28’ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने पोस्ट किया है। वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं। लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वीडियो देखने के बाद कई नेटिज़न्स ने मज़ेदार कमेंट्स किए हैं, जबकि कुछ ने भिखारी की तारीफ़ की है। एक नेटिज़न्स ने लिखा, “क्या यह व्यक्ति माइकल जैक्सन का रिश्तेदार है? वह भिखारी की ड्रेस में क्या कर रहा है? अगर वह डांस सिखाएगा तो ज़्यादा कमाएगा।” एक और ने लिखा, “उम्र तो बस एक नंबर है। एक बूढ़े आदमी का टैलेंट देखने लायक है।”

From Around the web