Video: भोपाल रेलवे स्टेशन का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, 5 सेकंड में 4-5 बार ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच घिसटता रहा युवक, फिर नीचे समाया

zz

मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक भयानक हादसा हुआ। चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 31 मार्च की रात को हुई इस घटना का 14 सेकंड का CCTV वीडियो सामने आया है। युवक चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाता है और नीचे गिर जाता है। इस भयानक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत गंभीर है और उसका भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई और यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से गुजर रही है और एक युवक चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश करता है। ट्रेन पकड़ने की कोशिश में उसका हाथ फंस जाता है और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस जाता है। इस दौरान युवक चार से पांच बार घूमकर ट्रेन के नीचे चला जाता है। युवक 5 सेकंड तक ट्रेन के साथ दौड़ता है। यह पूरी घटना देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री भी कांप उठते हैं।


यह घटना भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हुई। इस ट्रेन एक्सीडेंट से मौके पर मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। रेलवे स्टाफ और आस-पास के पैसेंजर तुरंत युवक की मदद के लिए दौड़े। युवक को किसी तरह ट्रेन और प्लेटफॉर्म से बाहर निकाला गया और तुरंत पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस एक्सीडेंट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी हालत क्रिटिकल है।

युवक का एक हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना बहुत खतरनाक होता है और पैसेंजर्स को ऐसी लापरवाही से बचना चाहिए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और नेटिजन्स भी इसे देखकर हैरान हैं।

From Around the web